| वेनिस के आर्सेनाल के निकट स्थित होटल, होटल वेनिस बिएनाल के लिए सुविधाजनक रिवा देग्ली चिआवोनी में स्थित है
पियाज़्जा़ सेन मार्को के काफी नज़दीक, होटल बुकिनतोरो सेन बैजियो के किनारों पर स्थित है। होटल के सभी कमरों से मनमोहक नजारा दिखता है और, जादुई दृश्यपटल उपस्थित करने के अतिरिक्त, इसकी शानदार जगहवेनिस के सभी ऐतिहासिक केंद्र पर घूमने के लिए भी बेहद उपयुक्त है।होटल बुकिनतोरो से चंद कदमों की दूरी पर पियाज़्जा़ सेन मार्को है;बाएनिएल गार्डन भी चंद मिनटों की दूरी पर है जबकि आरसेनल और नेवल म्यूजियम होटल से क्रमश: 100 और 20 मीटर दूर हैं। द् रियाल्टो, गैलरी डेल'अकेडेमिया, पेजी गुगेनेहिम कलेक्शन और लिडो ऑफ वेनिस, फिल्म समारोह का स्थान, तक वाटर शटल से आसानी से पहुंचा जा सकता है जो आरसेनल पर रुकती हैं।
द् रियाल्टो, गैलरी डेल'अकेडेमिया, पेजी गुगेनेहिम कलेक्शन और लिडो ऑफ वेनिस, फिल्म समारोह का स्थान, तक वाटर शटल से आसानी से पहुंचा जा सकता है जो आरसेनल पर रुकती हैं। पर्यटक स्थलों के अतिरिक्त, होटल बुकिनतोरो की एक खास विशेषता कास्तेलो के निकट होना भी है, यह वेनिस का सबसे वास्तविक जिला है, जहां पर अभी भी बहुत सारी छोटी दुकानें, कैफे और विशिष्ट बकारी (वैनेशियन ओस्टेरिया) हैं।
नक्शे को छापीए। हम तक पहुँचने के लिए हमारे निर्देशनों द्वारा
हवाई जहाज से
मार्को पोलो वेनिस एयरपोर्ट से
- जलमार्ग से। एक घंटे से थोडे़ कम समय में सीधे होटल पहुंचने के लिए एयरपोर्ट डॉक (घाट) से चलने वाली वाटर टैक्सी लें या ऐलीलैगना रेड लाइन मोटरबोट लें जो डॉक से चलती है और आरसेनल के स्टॉप पर उतर जाएं। होटल बुकिनतोरो स्टॉप से सिर्फ 150 मीटर दूर है।
- सड़क से। बस शटल : वेनिस के लिए शटल बस लें और पियाज़्जेल रोमा (बस व कार टर्मिनल) पर उतर जाएं। यहां से, वाटर टैक्सी से यात्रा जारी रखें जो आपको होटल बुकिनतोरो ले जाएगी या आप सार्वजनिक वाटर शटल (एसीटीवी) लाइन 1 ग्रैंड कैनाल से होकर या लाइन 41 कैनाल डैला गुईडेका से होकर आने वाली शटल ले सकते हैं, ये दोनों सेवाएं होटल से 150 मीटर दूरी पर रुकती हैं।
ट्रेविसा कैनोवा एयरपोर्ट से
वेनिस के लिए शटल बस लें और टर्मिनल, पियाज़्जेल रोमा (बस व कार टर्मिनल) पर उतर जाएं। यहां से ऊपर बताए गए तरीके से यात्रा जारी रखें।
ट्रेन से
एसीटीवी वाटर शटल, लाइन 1, दिशा सेन मार्को/लिडो लें, या लाइन 41, दिशा गुईडेका लें, और आरसेनल स्टॉप पर उतर जाएं। होटल बुकिनतोरो स्टॉप से 150 मीटर दूर है।
कार से
अपनी कार को पियाज़्जे़ल रोमा (बस व कार टर्मिनल) या ट्रोनचेटो (लिबेर्ता ब्रिज के अंत में दायीं ओर टापू) में किसी गैराज में खडी़ कर दें। पियाज़्जे़ल रोमा से, एसीटीवी वाटर शटल, लाइन 1, दिशा सेन मार्को/लिडो (लगभग 45 मिनट की यात्रा), या लाइन 41, दिशा गुईडेका (लगभग 30 मिनट की यात्रा) लें। ट्रोनचेटो से, लाइन 2, दिशा गुईडेका लें। बदल कर लाइन 41 पर जाने के लिए सेन जेकेरिया पर उतर जाएं। किसी भी स्थिति में, आरसेनल स्टॉप पर उतर जाएं। होटल बुकिनतोरो स्टॉप से 150 मीटर दूर है।